मेष राशि और प्रेम संबंध | Aries Moon Sign And Love Relationship

Posted by

आपकी जन्म राशि मेष है. इस राशि की गणना अग्नितत्व राशि के रुप में होती है. हर बात में जल्दबाजी तथा शीघ्रता करना आपका स्वभाव होता है. आपके भीतर हर बात को लेकर उत्सुकता भी बहुत होती है. आप किसी काम को करने से भी पीछे नहीं हटते हैं और एक बार जो लक्ष्य आपने निर्धारित कर लिया तब आप उसे पाकर ही दम लेते हैं चाहे अंत में उसका परिणाम कुछ भी रहे.

यदि आपके प्रेम संबंधों की बात की जाए और आपको इन्हें आरंभ करने का अवसर भी मिल जाए तब आप आगे बढ़ने में शीघ्रता दिखा सकते हैं जबकि आपको एकदम से शुरुआत नहीं करनी चाहिए. पहले अपने प्रेमी को समझना चाहिए क्योकि आपके साथ वही व्यक्ति टिक सकता है जो आपके समान ही ऊर्जावान होगा. आप अपने प्रेम संबंधों के बारे में किसी को बताना नहीं चाहेंगें और सभी से नजरे चुराना आरंभ कर सकते हैं. आप अति उत्साही और कामुक व्यक्ति होते है इससे आप रोमांचप्रिय व्यक्ति होते हैं.

आपकी एक विशेषता यह होगी कि आप प्रेम संबंध स्थापित करने में अति शीघ्रता तो दिखाते हैं लेकिन एक बार संबंध स्थापित होने पर उन्हें जीवनभर निभाने की चाह रखते हैं और सदा अपने संबंधों में जोश व उत्साह बनाए रखना चाहते हैं. मेष राशि चर राशि है इसलिए आप हर समय किसी न किसी काम में लिप्त रहते हैं. आपके मित्रों की बात की जाए तब हर तरह के लोग आपकी लिस्ट में शामिल होते हैं अर्थात हर तरह की खास विशेषता वाले लोग आपकी मित्र मंडली में होगें.

आपकी खासियत यह है कि आपके प्रेम संबंध हो या अन्य कोई क्षेत्र हो, आप सभी जगह पर आगे रहना चाहते हैं. दृढ़ संकल्प, उत्साह तथा उच्च मनोबल आपकी अन्य विशेषताएँ हैं.

आपके अवगुणों की बात करें तो जल्दबाजी आपकी सबसे बड़ी कमी है. दूसरी कमी यह है कि आपके मन में एक बार जो बात घुस जाती है तब आप उसे पूरा कर के ही दम लेते हैं चाहे कोई आपको कितना भी उसके लिए मना करें आप मानते ही नहीं हैं. इससे कई बार आपके प्रेम संबंध भी खतरे में पड़ सकते हैं. आप अधीर प्रवृति के व्यक्ति हैं और कई बार कुतर्क करने से भी परहेज नहीं करते हैं.

आप चाहते है कि आपके प्रेम संबंध सुचारु रुप से चलते रहे तब आप अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें. आपके साथ मेष, कर्क, सिंह तथा धनु राशि के व्यक्ति काफी अनुकूल रह सकते हैं. आपके साथ तुला तथा मकर राशि के व्यक्ति भी सामान्य रह सकते हैं.

 

Aries Moon Sign And Love Relationship

Your Moon sign is Aries. This sign is calculated as a fire element sign. Acting in haste and doing things quickly is a natural part of your personality. You also have a great deal of curiosity about everything. You do not hesitate to take action, and once you set a goal, you do not rest until you achieve it—regardless of what the final outcome may be.

When it comes to your love relationships, if you get the opportunity to start one, you may show excessive haste in moving forward. However, you should not rush into things right away. First, you should try to understand your partner, because only someone who is as energetic as you can truly stay with you. You may not want to disclose your love relationships to others and may begin avoiding people’s attention. You are highly enthusiastic and passionate, which also makes you adventurous and thrill-loving.

One of your special qualities is that although you are very quick to form love relationships, once a relationship is established, you wish to maintain it for a lifetime and always want to keep enthusiasm and excitement alive in it. Aries is a cardinal sign, so you are constantly engaged in some activity or another. When it comes to friendships, people of all kinds are included in your circle—that is, individuals with different special qualities are part of your friend group.

Your key trait is that whether it is love or any other field, you always want to be ahead. Strong determination, enthusiasm, and high morale are some of your other strengths.

Talking about your weaknesses, haste is your biggest drawback. Another weakness is that once an idea enters your mind, you are determined to complete it no matter what—no matter how much others try to stop you, you simply do not listen. Because of this, your love relationships can sometimes be at risk. You are an impatient person and at times do not hesitate to engage in illogical arguments.

If you want your love relationships to run smoothly, you should try to overcome these shortcomings. People belonging to Aries, Cancer, Leo, and Sagittarius signs can be very compatible with you. Individuals of Libra and Capricorn signs can also be moderately compatible with you.

वृष राशि के लिए यहाँ क्लिक करें(For Taurus sign click here)