
प्रदोष व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रखे जाते हैं. सभी प्रदोष व्रत कल्याणकारी कहे गए हैं लेकिन कुछ खास प्रदोष व्रत करने से विशेष फल मिलते हैं, जैसे – शनि प्रदोष व्रत संतान की प्राप्ति के लिए माना गया है, भौम प्रदोष (मंगलवार को प्रदोष व्रत होने से यह भौम प्रदोष कहा जाता है) व्रत ऋण (Loans) दूर करने के लिए, सोम प्रदोष व्रत मन की शान्ति तथा सुरक्षा के लिए रखा जाता है.रवि प्रदोष व्रत, जिसे अर्क प्रदोष भी कहा जाता है, इसे आरोग्य प्राप्ति व आयु की वृद्धि के लिए कल्याणकारी माना गया है.
व्रत रखने वाले व्यक्ति को सूर्यास्त के समय दुबारा स्नान करके शिव का पूजन करके कथा करनी चाहिए. उसके बाद “भवाय भवनाशाय, महादेवाय धीमते । रूद्राय नीलकण्ठाय शर्वाय शशि मौलिने । उग्रायोग्राघनाशाय भीमाय भय हारिणे । ईशानाय नमस्तुभ्यं पशूनां पतये नम:।।” इस मंत्र से प्रार्थना करके भोजन करना चाहिए.
| दिनाँक (Dates) | दिन (Days) | हिन्दु माह (Hindu Month) |
| 5 जनवरी (5 January) | मंगलवार (Tuesday) | पौष कृष्ण पक्ष (Paush Krishna Paksha) |
| 20 जनवरी (20 January) | बुधवार (Wednesday) | पौष शुक्ल पक्ष (Paush Shukla Paksha) |
| 3 फरवरी (3 February) | बुधवार (Wednesday) | माघ कृष्ण पक्ष (Magh Krishna Paksha) |
| 18 फरवरी (18 February) | बृहस्पतिवार (Thursday) | माघ शुक्ल पक्ष (Magh Shukla Paksha) |
| 5 मार्च (5 March) | शुक्रवार (Friday) | फाल्गुन कृष्ण पक्ष (Phalgun Krishna Paksha) |
| 20 मार्च (20 March) | शनिवार (Saturday) | फाल्गुन शुक्ल पक्ष (Phalgun Shukla Paksha) |
| 4 अप्रैल (4 April) | रविवार (Sunday) | चैत्र कृष्ण पक्ष (Chaitra Krishna Paksha) |
| 18 अप्रैल (18 April) | रविवार (Sunday) | चैत्र शुक्ल पक्ष (Chaitra Shukla Paksha) |
| 4 मई (4 May) | मंगलवार (Tuesday) | वैशाख कृष्ण पक्ष (Vaishakh Krishna Paksha) |
| 17 मई (17 May) | सोमवार (Monday) | वैशाख शुक्ल पक्ष (Vaishakh Shukla Paksha) |
| 2 जून (2 June) | बुधवार (Wednesday) | ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष (Jyeshtha Krishna Paksha) |
| 16 जून (16 June) | बुधवार (Wednesday) | ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष (Jyeshtha Shukla Paksha) |
| 1 जुलाई (1 July) | बृहस्पतिवार (Thursday) | आषाढ़ कृष्ण पक्ष (Ashadh Krishna Paksha) |
| 15 जुलाई (15 July) | बृहस्पतिवार (Thursday) | आषाढ़ शुक्ल पक्ष (Ashadh Shukla Paksha) |
| 31 जुलाई (31 July) | शनिवार (Saturday) | श्रावण कृष्ण पक्ष (Shravan Krishna Paksha) |
| 14 अगस्त (14 August) | शनिवार (Saturday) | श्रावण शुक्ल पक्ष (Shravan Shukla Paksha) |
| 29 अगस्त (29 August) | रविवार (Sunday) | भाद्रपद कृष्ण पक्ष (Bhadrapada Krishna Paksha) |
| 13 सितंबर (13 September) | सोमवार (Monday) | भाद्रपद शुक्ल पक्ष (Bhadrapada Shukla Paksha) |
| 27 सितंबर (27 September) | सोमवार (Monday) | आश्विन कृष्ण पक्ष (Ashvin Krishna Paksha) |
| 12 अक्तूबर (12 October) | मंगलवार (Tuesday) | आश्विन शुक्ल पक्ष (Ashvin Shukla Paksha) |
| 27 अक्तूबर (27 October) | बुधवार (Wednesday) | कार्तिक कृष्ण पक्ष (Kartik Krishna Paksha) |
| 11 नवंबर (11 November) | बृहस्पतिवार (Thursday) | कार्तिक शुक्ल पक्ष (Kartik Shukla Paksha) |
| 25 नवंबर (25 November) | बृहस्पतिवार (Thursday) | मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष (Margashirsha Krishna Paksha) |
| 11 दिसंबर (11 December) | शनिवार (Saturday) | मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष (Margashirsha Shukla Paksha) |
| 25 दिसंबर (25 December) | शनिवार (Saturday) | पौष कृष्ण पक्ष (Paush Krishna Paksha) |
