पंचक आरंभ व समाप्ति काल 2025

Posted by

जब पंचक नक्षत्र चल रहे हों तब दक्षिण दिशा की ओर यात्रा करना, मकान आरंभ करना, दुकान आदि की छत डालना, चारपाई अथवा पलँग बुनना, शव का दाह करना (मुर्दा जलाना), बाँस की चटाई बनाना, दीवार प्रारंभ करना, स्तम्भारोपण, ताँबा, पीतल अथवा तृण व काष्ठ (लकड़ी) आदि को जमा करना जैसे कामों को निषिद्ध माना गया है अर्थात पंचक के समय ये सभी काम नहीं करते. अगर ये सभी काम करने भी हैं तब पूरा उपाय करके तथा पंचक की शांति करने के बाद ही ये उपरोक्त कार्य करने चाहिए. 

                     प्रारंभ काल (Starting Time)                                       समाप्ति काल (Ending Time)

तारीख (Dates)                          घंटा(Hour) – मिनट(Minutes)  तारीख (Dates) घंटा(Hour)-मिनट(Minute) 
3 जनवरी  10:48  7 जनवरी  17:50 
30 जनवरी  18:35  3 फरवरी  23:17 
27 फरवरी  04:37  3 मार्च  06:39 
26 मार्च  15:15  30 मार्च  16:35 
22 अप्रैल  24:31  27 अप्रैल  03:39 
20 मई  07:36  24 मई  13:48 
16 जून  13:10  20 जून  21:45 
13 जुलाई  18:54  18 जुलाई  03:39 
9 अगस्त  26:11  14 अगस्त  09:06 
6 सितंबर  11:22  10 सितंबर  16:03 
3 अक्तूबर  21:28  7 अक्तूबर  25:28 
31 अक्तूबर  06:49  4 नवंबर  12:35 
27 नवंबर  14:07  1 दिसंबर  23:18 
24 दिसंबर  19:47  29 दिसंबर  07:41