Site icon Astroprabha

ज्येष्ठा नक्षत्र और व्यवसाय

Advertisements

ज्येष्ठा नक्षत्र का विस्तार वृश्चिक राशि में 16 अंश(Degree) 40 कला(Minute) से लेकर 30 अंश तक रहता है. इस नक्षत्र के अन्तर्गत निम्नलिखित व्यवसाय आते हैं :-

इस नक्षत्र के अधिकार में सुरक्षा व चौकीदारी के काम आते हैं, सरकारी कर्मचारी, प्रबन्धक, व्यवस्थापक, संवाददाता आदि आते हैं. रेडियो कलाकार, दूरदर्शन कलाकार, समाचार वाचक, आँखों देखा हाल सुनाने वाले कमेंटेटर, अभिनेता आदि भी इस नक्षत्र के अधिकार में आते हैं. व्याख्यान दाता, प्रबन्धनकर्त्ता, कथावाचक, अग्निशमन कर्मचारी, व्यापार संघ का सक्रिय सदस्य अथवा नेता, तांत्रिक, गुप्तचर, माफिया, राजनेता आदि भी इस नक्षत्र के अंतर्गत आते हैं.

अफसरशाह, उच्च पदाधिकारी, जलयान सेवा, वन अधिकारी, सेना से जुड़े कार्य, आपदा प्रबंधन दल का सदस्य, धावक, दूरसंचार प्रणाली से जुड़े कार्य, अंतरिक्ष संचार प्रणाली से जुड़े कार्य, शल्य चिकित्सा आदि से संबंधित कार्यों से व्यक्ति आजीविका अर्जित करता है. इसके अतिरिक्त संग्राम कौशल, मार्शल आर्ट, दूसरे का धन छीनने की कला, सेनापति, पत्थर पर खुदाई कर के उकेरने वाले, हथियार, डेयरी उद्योग, पानी के कार्य आदि भी इस नक्षत्र के अधीन माने गए हैं. इसके साथ वस्त्राभूषण, खुदाई, मेल-जोल, समझौता करवाना आदि भी इसी नक्षत्र के अन्तर्गत आते हैं.

Exit mobile version